केरल सरकार ने की 'विदेश सचिव' की नियुक्ति, बीजेपी ने की आलोचना
केरल में मुख्यमंत्री पी विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ (लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट) सरकार के आदेश के अनुसार, राज्य की श्रम व कौशल सचिव के वासुकी को विदेशी संबंधों से जुड़े मामलों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। केरल बीजेपी ने कहा कि राज्य में विदेश सचिव नियुक्त करना असंवैधानिक है। वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "काफी असाधारण फैसला।"