केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ ने CJI सूर्यकांत पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में बिना शर्त माफी मांग ली है। सुप्रीम कोर्ट के वकील मीनेश दुबे के कानूनी नोटिस के जवाब में जोसेफ ने कहा कि जिम्मेदार व्यक्ति को पद से हटा दिया गया है और उससे भी सार्वजनिक माफी मंगवाई गई है।