काला जादू के शक में छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 4 लोगों की हथौड़ा मारकर की गई हत्या
बलौदाबाज़ार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) में गुरुवार को कथित तौर पर काला जादू करने के शक में 11 महीने के बच्चे समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की धारदार हथियार व हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपियों को शक था कि मृतक चैतराम की मां काला जादू करती है।