काले जादू के शक में शख्स ने मुंबई में की पत्नी की हत्या, बेटे को वीडियो कॉल कर दिखाई लाश
धारावी (मुंबई) में 52-वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। मुलुंड में रहने वाला आरोपी का बेटा घर पहुंचा और दरवाज़ा न खुलने पर पिता को कॉल की तब आरोपी ने वीडियो कॉल करके उसे लाश दिखाई। बकौल पुलिस, आरोपी को संदेह था कि पत्नी उसपर 'काला जादू' करती थी।