केले से कागज़ बनाने के बिज़नेस से हो सकती है बंपर कमाई
'मनीकंट्रोल' की रिपोर्ट के मुताबिक, केले से कागज़ (बनाना पेपर) बनाने की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाकर लोग बंपर कमाई कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस बिज़नेस से लोग सालाना ₹5 लाख से अधिक कमा सकते हैं। यह बिज़नेस शुरू करने के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन, एमएसएमई उद्यम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, बीआईएस सर्टिफिकेशन और प्रदूषण विभाग से एनओसी लेने की ज़रूरत पड़ती है।