कोल इंडिया का Q4 में मुनाफा 11.15% बढ़कर हुआ ₹10839 करोड़, देगी ₹5.25 का डिविडेंड
सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11.15% बढ़कर ₹9,751.6 करोड़ से ₹10,839 करोड़ पहुंच गया। वहीं, रेवेन्यू 5.8% बढ़कर ₹43,961 करोड़ से ₹46,490 करोड़ हो गया। कोल इंडिया के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹5.25 प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।