कोल इंडिया की शाखा NCL ने 2023-24 में सरकार को दिए ₹15,000 करोड़
कोल इंडिया की शाखा नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के सीएमडी ने बताया है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में बतौर रॉयल्टी व जीएसटी केंद्र और राज्य के खज़ाने में ₹15,000 करोड़ का योगदान दिया है। उन्होंने कहा, "हमने अपने कुल कोयले का 94% बिजली क्षेत्र को भेजा...हम देश की ऊर्जा सुरक्षा को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"