क्लाइमेट चेंज के चलते 2099 तक प्रति व्यक्ति की नींद में सालाना 33 घंटे की आ सकती है कमी: स्टडी
नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन के चलते 2099 तक प्रति व्यक्ति की नींद में सालाना 33 घंटे की कमी आ सकती है। बकौल अध्ययन, नींद की कमी 10.50% तक बढ़ सकती है। अध्ययन में निष्कर्ष निकालने से पहले चीन में 2,14,445 लोगों के 2.3 करोड़ दिनों की नींद के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।