कॉल कर प्रोफेसर करते हैं गंदी बात, पूछते हैं- क्या पहना है?: यूपी की छात्रा
उत्तर प्रदेश की एक छात्रा ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (जौनपुर) के एक प्रोफेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि छात्रा की शिकायत के मुताबिक, प्रोफेसर उससे गंदी बात करते हैं। बकौल पुलिस, प्रोफेसर कई बार छात्रा से पूछते थे कि उसने क्या पहना है और वीडियो कॉल कर कपड़े दिखाने की ज़िद करते थे।