कोल्ड वॉर के दौरान रूस से लड़ने के लिए बनाए गए सैन्य अड्डे पर पुतिन से मिलेंगे ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति अलास्का में एल्मेंडॉर्फ एयर फोर्स बेस और फोर्ट रिचर्डसन आर्मी बेस
को मिलाकर बनाए गए सैन्य अड्डे पर मिलेंगे। यह जगह 1940 के करीब कोल्ड वॉर के दौरान अमेरिकी सेना द्वारा सोवियत संघ (रूस) के खिलाफ लड़ने के लिए इस्तेमाल की जाती थी। यहां अभी भी 30,000 से अधिक लोग रहते हैं।