कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में क्रिस मार्टिन ने किया जसप्रीत बुमराह का ज़िक्र
मुंबई (महाराष्ट्र) में आयोजित 'कोल्डप्ले' के कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते हुए बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। अपना मशहूर गाना 'ए स्काई फुल ऑफ स्टार्स' परफॉर्म करते वक्त वह बीच में रुके और कहा, "हमें शो खत्म करना होगा...क्योंकि बुमराह बैकस्टेज आकर क्रिकेट खेलना चाहते हैं।" यह वीडियो वायरल हो गया है।