कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के टिकट बिक्री को लेकर ED ने की छापेमारी, मिलीं कई अनियमितताएं
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ब्रिटिश रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' और गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की बिक्री में धांधली को लेकर 5 राज्यों में 13 जगहों पर छापेमारी की जिसमें कई अनियमितताओं का पता लगा है। ईडी के अनुसार, छापेमारी और जांच से कई ऐसे व्यक्तियों का पता चला है जो सोशल मीडिया पर नकली टिकट बेच रहे थे।