क्लिनिक में बैठकर फोन चला रहा था युवक, अचानक हाथ में फटा; खौफनाक वीडियो आया सामने
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक क्लिनिक में डॉक्टर के इंतज़ार में बैठा एक शख्स सोफे पर मोबाइल चला रहा था, तभी अचानक उसके फोन से धुआं निकलने लगा और जोरदार ब्लास्ट के साथ आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। आग लगने पर वहां बैठे मरीज़ घबराकर इधर-उधर भागने लगे। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।