क्लीन मैक्स ने दाखिल किया IPO का ड्रॉफ्ट पेपर, ₹5,200 करोड़ जुटाने का लक्ष्य
क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ₹5,200 करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी में जुट गई है जिसके लिए कंपनी ने सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। कंपनी ₹1 कीमत वाला आईपीओ पेश कर रही है जिसमें ₹1,500 करोड़ मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी आईपीओ से मिली राशि का उपयोग कर्ज़ चुकाने के लिए करेगी।