कॉल फॉरवर्डिंग के ज़रिए साइबर फ्रॉड कर रहे ठगी, जानें बचने के उपाय
साइबर फ्रॉड कॉल फॉरवर्डिंग तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों का वॉट्सऐप अकाउंट हैक कर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में भोपाल की एक महिला के साथ ऐसी घटना हुई। फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी अनजान नंबर से आए कॉल पर दिए गए निर्देशों का पालन न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।