कोलंबो पोर्ट के लिए लोन नहीं लेगी अदाणी पोर्ट्स, अमेरिकी कंपनी से हुआ था सौदा
गौतम अदाणी की अदाणी पोर्ट्स ने अमेरिका की एजेंसी इंटरनैशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन के साथ कोलंबो (श्रीलंका) के एक पोर्ट टर्मिनल की फंडिग के लिए $553 मिलियन के लोन के सौदे से बाहर निकलने की घोषणा की है। मंगलवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया कि कंपनी अपनी कैपिटल मैनेजमेंट स्ट्रैटजी के ज़रिए प्रोजेक्ट के लिए फंड जुटाएगी।