कोलंबिया की कैनो क्रिस्टल्स नदी के पानी में क्यों दिखते हैं 5 रंग?
कैनो क्रिस्टल्स (कोलंबिया) नदी का पानी पांच रंगों (पीला, हरा, लाल, काला और नीला) का दिखता है। इसकी सतह में मैकेरिनिया क्लेविगेरा नामक पौधा है और इसपर सूर्य की किरणें पड़ते ही इसके ऊपर का पानी लाल हो जाता है। किरणों की तीव्रता बढ़ने और घटने के साथ पौधे का रंग बदलता है जिससे पानी अलग-अलग रंग का दिखता है।