कोलंबिया में आसमान में दिखा 'UFO', धातु के रहस्यमयी गोले की तस्वीर आई सामने
इस साल मार्च महीने में कोलंबिया के बुगा शहर में आसमान में उड़ता हुआ धातु का एक रहस्यमयी गोला दिखने के बाद यूएफओ को लेकर बहस छिड़ गई है। बाद में बरामद किए गए इस गोले का अध्ययन कर रहे शोधकर्ताओं को इसमें कोई जोड़ नहीं मिला है। जोड़ मिलना इस गोले के मानव निर्मित होने का संकेत होता।