कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को मारी गई गोलियां, हमले का वीडियो आया सामने
कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार 39 वर्षीय मिगुएल उरीबे पर शनिवार को एक चुनावी अभियान कार्यक्रम के दौरान गोलियां मारी गईं। उरीबे अस्पताल में भर्ती है व उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के समय वह एक पार्क में भाषण दे रहे थे व सामने आए वीडियो में गोलियों की आवाज़ सुनाई दे रही है।