कोलंबस ने नहीं, भारतीयों ने की थी अमेरिका की खोज: एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर परमार ने दावा किया है कि अमेरिका की खोज कोलंबस ने नहीं बल्कि, "हमारे पूर्वजों ने की थी।" उन्होंने कहा, "भारत का एक नाविक 8वीं शताब्दी में वहां जाता है और अमेरिका के सेंट डियागो में कई मंदिरों का निर्माण करता है। यह तथ्य वहां की लाइब्रेरी में रखे हुए हैं।"