काल भैरव की प्रतिमा को एमपी में युवक ने 'पिलाई' सिगरेट, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में भगवान काल भैरव की प्रतिमा को एक युवक द्वारा सिगरेट 'पिलाने' का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवक ने दावा किया कि भगवान काल भैरव सिगरेट पी रहे हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वीडियो की पुष्टि होने के बाद दोषी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।