किल्लत की अफवाहों के बीच भगोना लेकर पेट्रोल-डीज़ल लेने पहुंचे लोग

ईंधन की किल्लत की अफवाहों के बीच देवरिया (यूपी) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली में बड़े-बड़े भगोना लादकर लोग पंप पर पेट्रोल-डीज़ल खरीदने पहुंच रहे हैं। वहीं, कुछ लोग गैलन और ड्रम में भी तेल भरवाते दिख रहे हैं। गौरतलब है, सरकार और तेल कंपनियों ने लोगों से पैनिक होकर खरीदारी न करने की अपील की है।

Load More