कैलाश खेर 'दो लाइन सुना दीजिए' कहने पर होस्ट पर भड़के, कहा- सचिन से सिक्स लगाने के लिए कहेंगी?
दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सिंगर कैलाश खेर होस्ट के 'सर, प्लीज़ दो लाइन गाकर सुना देंगे?' निवेदन पर गायकों की तुलना सैनिक व क्रिकेटरों से करते हुए भड़क गए। उन्होंने कहा, "क्या आप सचिन को यहां सिक्स लगाने के लिए कहेंगी...या सैनिकों से कहेंगी कि...ज़रा एक लगा दीजिए?" उन्होंने कहा, "गायक साधक होते हैं...न कि मूड बनाने वाले।"