कैलाश मानसरोवर की ऐसी झील जहां टूरिस्ट को है नहाने की मनाही
तिब्बत में कैलाश मानसरोवर के पास स्थित 'राक्षस ताल' के पानी में टूरिस्ट को नहाने की मनाही है। वैज्ञानिकों का मानना है कि राक्षस ताल के पानी में कुछ प्राकृतिक गैसें मिली हुई हैं जो इसे ज़हरीला बनाती हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि 'राक्षस ताल' का पानी 'शापित' है और इसे छूने से नुकसान हो सकता है।