केल्से ने उनके भाई के टेलर स्विफ्ट को डेट करने से जुड़ी टिप्पणी करने पर शख्स का फोन तोड़ा
पूर्व अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी जेसन केल्से ने एक शख्स द्वारा उनके भाई ट्रैविस के सिंगर टेलर स्विफ्ट को डेट करने से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर उसका फोन तोड़ दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें शख्स के भाई को लेकर आपत्तिजनक शब्द बोलने पर जेसन उसका फोन छीनकर नीचे पटकते हुए नज़र आ रहे हैं।