कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से डिमेंशिया का खतरा होने की रहती है अधिक संभावना: रिपोर्ट
अल्ज़ाइमर सोसायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से डिमेंशिया का खतरा होने की संभावना ज़्यादा होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में अक्सर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ या मोटापा जैसी अन्य कंडीशंस भी होती हैं जिनसे डिमेंशिया का खतरा बढ़ जाता है। बकौल रिपोर्ट, डिमेंशिया बढ़ने से लोग अपने घर का रास्ता तक भूल जाते हैं।