काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को ₹15,300 करोड़ में खरीदा
अमेरिका में रहने वाले उद्यमी काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को $1.63 बिलियन (लगभग ₹15,300 करोड़) में खरीद लिया है। सोमानी इंट्राएज, ट्रूयो, ट्रूयो.एआई और अकैडेमियन के फाउंडर हैं। इस कंसोर्टियम में वॉलमार्ट के उत्तराधिकारी रॉब वाल्टन और हैम्प फैमिली भी शामिल हैं। फ्रैंचाइज़ी में पहले मनोज बडाले की इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स की 65% हिस्सेदारी थी।