क्लासरूम में अचानक बेहोश हुई यूपी की छात्रा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 11वीं कक्षा की छात्रा नंदिनी (17) क्लासरूम में अचानक बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। उसे हार्ट अटैक आने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, नंदिनी सुबह तक स्वस्थ थी और सामान्य रूप से पढ़ाई कर रही थी।

Load More