क्लासरूम में आरी से छात्रा पर हमला करने वाले मामले पर आंध्र प्रदेश के सीएम ने जताई हैरानी
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अनंतपुर में 10वीं की छात्रा पर आरी से हुए हमले पर हैरानी और गहरा दुख जताया है। उन्होंने बर्बर हमले को अमानवीय बताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से घायल छात्र की स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त सज़ा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।