क्लासरूम व महल में अंतर है: कोचिंग सेंटर में खामियों के सवालों पर पत्रकारों से खान सर

पटना (बिहार) में अपने कोचिंग सेंटर 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' में खामियों से जुड़े सवालों को लेकर शिक्षक खान सर पत्रकारों पर भड़क गए। उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सवाल पर कहा, "क्लासरूम व महल में अंतर होता है।" खान सर ने पत्रकारों से कहा, "आप इंटरव्यू करें, इंटेरोगेशन नहीं। जो क्लासरूम के सुरक्षा मानक हैं उनका हम पालन करते हैं।"

Load More