कोलकाता 'गैंगरेप' केस मामले में घटनास्थल पर BJP जांच समिति को पुलिस ने रोका
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के लॉ कॉलेज की छात्रा संग हुए गैंगरेप मामले में बीजेपी की जांच समिति घटनास्थल पर पहुंची लेकिन पुलिस ने जांच समिति के सदस्यों को भीतर जाने से रोक दिया है। मामले में 4-लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी के मुताबिक, आरोपी टीएमसी से जुड़े हुए हैं और उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।