कोलकाता CP के नाम पर रजिस्टर्ड है रेप-हत्या केस के आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई बाइक
कोलकाता में डॉक्टर के हत्या-रेप केस के आरोपी संजय रॉय ने वारदात की रात जिस बाइक का इस्तेमाल किया था वह शहर के पुलिस कमिश्नर के नाम पर रजिस्टर्ड है। रॉय कोलकाता पुलिस के साथ बतौर सिविक वॉलंटियर कार्यरत था। पुलिस ने स्पष्टीकरण में कहा, "विभिन्न इकाइयों को मिलने वाले हमारे सरकारी वाहन कमिश्नर के नाम पर रजिस्टर्ड होते हैं।"