कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ज़मीन से टकराया अकासा एयर का विमान
अहमदाबाद (गुजरात) से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) जा रही अकासा एयर की उड़ान QP 1925 (बोइंग 737 मैक्स 8) का पिछला हिस्सा शनिवार सुबह करीब 7:40 बजे लैंडिंग के दौरान ज़मीन से टकरा गया। विमान ने गो-अराउंड किया और फिर सुरक्षित लैंड हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं और विमान को जांच के लिए कोलकाता हवाईअड्डे पर रोका गया।