कोलकाता के अस्पताल में घटनास्थल पर भीड़ का वीडियो आया सामने, पुलिस ने जारी किया स्पष्टीकरण
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने X पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल की चौथी मंज़िल पर सेमिनार रूम में भीड़ दिख रही है और यहीं डॉक्टर का रेप व मर्डर हुआ था। पुलिस ने इसपर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, "यह वीडियो कॉर्डन्ड-ऑफ एरिया के बाहर का है।"