कोलकाता के अस्पताल में नशे में धुत 2 गार्ड ने डॉक्टरों व स्टाफ को पीटा, हुए अरेस्ट
कोसीपुर (कोलकाता) के एक अस्पताल में शनिवार को नशे में धुत 2 सुरक्षाकर्मियों ने कथित रूप से डॉक्टरों और
अस्पताल के अन्य कर्मचारियों से मारपीट की। पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक गार्ड ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। बकौल अधिकारी, गार्ड्स पहले भी ऐसा कर चुके हैं।