कोलकाता के अस्पताल में हुई तोड़फोड़ मामले में 9 लोगों को किया गया गिरफ्तार
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। लोगों ने बताया कि बुधवार रात 100 से 150 लोग अस्पताल में घुसे थे। पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने कहा, "अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या कम थी जिसके कारण वहां उग्र भीड़ को काबू नहीं किया जा सका।"