कोलकाता के आइकॉनिक हावड़ा ब्रिज पर जमा हुए बीजेपी कार्यकर्ता, 'जय श्री राम' के लगाए नारे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बढ़त का जश्न मनाने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता कोलकाता के आइकॉनिक हावड़ा ब्रिज पर जमा हुए हैं। कार्यकर्ताओं के 'जय श्री राम' का नारा लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को खत्म करते हुए बीजेपी पहली बार सरकार बनाने जा रही है।