कोलकाता की घटना निर्भया कांड से भी ज़्यादा बर्बर है: उप-राष्ट्रपति धनखड़
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या मामले को लेकर उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा है कि 2012 में निर्भया कांड हुआ जिसने देश को हिलाकर रख दिया, यह उससे भी अधिक बर्बर है। उन्होंने कहा, "यह ऐसा वक्त है जब पूरी दुनिया हमें देख रही है। हम ऐसा देश हैं जो दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।"