कोलकाता के छात्रावास में चोरी के शक में शख्स की पीट-पीटकर की गई हत्या, 14 लोग अरेस्ट
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में एक छात्रावास में शुक्रवार को मोबाइल चोरी के शक में एक शख्स (37) की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, शख्स छात्रावास में टेलीविजन की मरम्मत करने गया था जहां कुछ दिनों से मोबाइल चोरी होने के चलते उसे दोबारा बुलाकर पीटा गया। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।