कोलकाता के जिस मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना, वहां प्रसाद में चढ़ता है नॉन-वेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता के प्राचीन ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर में देवी काली के दर्शन किए। माना जाता है कि यहां नॉन-वेज प्रसाद चढ़ाने की परंपरा रामकृष्ण परमहंस द्वारा ब्रह्मानंद केशव चंद्र सेन के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना के लिए 'नारियल-झींगा' चढ़ाने के बाद शुरू हुई। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 29 अप्रैल को है।