कोलकाता की डॉक्टर के मां-बाप को पहले 'बीमार' होने व बाद में 'सुसाइड' का बताया गया: वकील
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हत्या-रेप की पीड़िता के मां-बाप के वकील बिकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा है, "पीड़िता के परिजन को आए पहले फोन में बताया गया था कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है।" उन्होंने आगे कहा, "30 मिनट बाद एक सहायक अधीक्षक ने उन्हें फोन करके बताया कि पीड़िता ने आत्महत्या कर ली है।"