कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोगों की मौत की आशंका
कोलकाता में सप्तमी की शाम चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा भीड़ के दबाव के कारण ढह गया जिससे भगदड़ मच गई और घटना में कई लोगों की मौत की आशंका है। कम-से-कम 25 घायलों को इलाज के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। आयोजकों ने तुरंत राहत कार्य संभाला और लोगों की मदद की।