कोलकाता के मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल घोष और 4 अन्य डॉक्टरों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में महिला डॉक्टर के रेप-हत्या के मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और 4 अन्य डॉक्टरों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा। सीबीआई को इसके लिए कोलकाता की एक अदालत से मंज़ूरी मिल गई है। गौरतलब है, सीबीआई इस मामले में घोष से 60 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है।