कोलकाता की लॉ छात्रा से रेप के आरोपी मनोजीत से पिता ने कई साल पहले तोड़ लिया था नाता: रिपोर्ट
एनडीटीवी के अनुसार, कोलकाता के लॉ कॉलेज में 24-वर्षीय छात्रा से रेप के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा के पिता ने राजनीति में उसकी संलिप्तता और अक्सर होने वाले झगड़ों के कारण कई साल पहले उससे नाता तोड़ लिया था। बकौल रिपोर्ट, मनोजीत करीब चार साल से अलग रह रहा था। मामले में मनोजीत समेत चार लोग गिरफ्तार हुए हैं।