कोलकाता के होटल में आग लगने से हुई 14 लोगों की मौत के मामले में मालिक व मैनेजर अरेस्ट

कोलकाता के होटल में आग लगने से हुई 14 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को होटल के मालिक आकाश चावला व मैनेजर गौरव कपूर को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, होटल से बरामद 14 शवों में से 12 की पहचान कर ली गई है।

Load More