कोलकाता केस का आरोपी बोला- मैंने जब पीड़िता को देखा तो वह पहले ही मर चुकी थी: रिपोर्ट

टीओआई के मुताबिक, कोलकाता रेप-हत्या केस के आरोपी संजय रॉय ने लाई डिटेक्टर टेस्ट में कहा है कि उसके अस्पताल के सेमिनार हॉल में पहुंचने से पहले ही पीड़िता मर चुकी थी। बकौल टीओआई, टेस्ट के दौरान रॉय हतोत्साहित था और टेस्ट ने 'निर्दोष' होने के दावे से जुड़े सवालों पर रॉय के 'झूठे और अविश्वसनीय' जवाबों की पहचान की।

Load More