कोलकाता केस का आरोपी बोला- सेमिनार हॉल में घुसा तो पीड़िता को खून से लथपथ देखा: रिपोर्ट
'टीओआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर के आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफी टेस्ट में बताया कि वह सेमिनार हॉल में घुसा तो पीड़िता को खून से लथपथ देखा। उसने बताया कि वह निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है। 'पुलिस को क्यों नहीं बताया?' पर उसने कहा कि कोई उस पर विश्वास नहीं करता।