कोलकाता केस को लेकर बीजेपी के 'बंगाल बंद' के दौरान हेलमेट पहने दिखे बस चालक
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में डॉक्टर के रेप-हत्या केस को लेकर बीजेपी ने बुधवार को 12 घंटे का 'बंगाल बंद' बुलाया। 'बंगाल बंद' के दौरान उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) के बस चालक हेलमेट पहनकर बस चला रहे हैं। एक बस चालक ने कहा, "(राज्य) सरकार ने बंद के दौरान हमें सुरक्षा के मद्देनज़र हेलमेट पहनने को कहा है।"