कोलकाता केस पर प्रदर्शन में शामिल हुईं मिमी को मिलीं रेप की धमकियां, शेयर किए स्क्रीनशॉट

अभिनेत्री व पूर्व टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती ने X पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर कहा है कि कोलकाता रेप-हत्या केस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन्हें रेप की धमकियां मिली हैं। उन्होंने पुलिस अफसर को टैग कर लिखा, "कौनसी परवरिश और शिक्षा इसकी इजाज़त देती है? ज़हरीले लोगों ने इन धमकियों को आम बना दिया है।"

Load More