कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, 6 माह की थी गर्भवती
बरेली (यूपी) निवासी एक महिला ने कोलकाता जम्मू तवी एक्सप्रेस में बच्चे को जन्म दिया है। महिला के पति ने बताया कि गया जंक्शन क्रॉस करने के बाद उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई जिसके बाद महिला यात्रियों के सहयोग से पत्नी ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दिया। महिला ने बताया कि वह 6 महीने की गर्भवती थी।